नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से हुई बाप्पा की स्थापना

शेयर करे :

महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना सुबह 11 बजे पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। यह शुभ कार्य मंडल के तेजस पांचाल एवं पौर्णिमा पांचाल द्वारा संपन्न किया गया, जिन्होंने शास्त्रोक्त विधियों से पूजा संपन्न कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पूजा के उपरांत भक्तों ने मिलकर गणेश जी की आरती की और प्रसाद वितरण भी किया।

गणेश उत्सव की महाराष्ट्र से फरीदाबाद तक यात्रा तेजस पांचाल ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव पहले केवल महाराष्ट्र में ही बड़े उत्साह से मनाया जाता था, परंतु अब फरीदाबाद में भी यह पर्व उसी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा हर वर्ष इस पर्व को और अधिक भव्यता से मनाने का प्रयास किया जाता है, जिससे स्थानीय समुदाय को एकजुटता और सांस्कृतिक समरसता का अनुभव हो सके। इस वर्ष भी मंडल ने कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। गणेश चतुर्थी श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का पर्व है। जितेन्द्र बडोले उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और भक्तों में उल्लास की लहर दौड़ जाती है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माने जाते हैं।

यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर मंडल द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए भजन संध्या का आयोजन भी प्रस्तावित है। सामाजिक सेवा के साथ आध्यात्मिक आयोजन मंडल के वरिष्ठ सदस्य विलास पांचाल ने जानकारी दी कि रात्रि आठ बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा रामचरितमानस के सुंदर प्रसंगों का गायन किया। इसके अतिरिक्त, 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से मंडल द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-8 के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भाग लेगी। यह शिविर सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा और इसमें रक्तचाप, शुगर, ईसीजी आदि की जांच की जाएगी। स्थापना पूजा में मंडल के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित गणेश स्थापना पूजा के अवसर पर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, यशवंत पांचाल, विलास पांचाल, जितेंद्रे बडोले, रविकांत गोसावी, संतराम, कर्ण शर्मा, सचिन, श्रेयस पांचाल सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। मंडल ने यह भी घोषणा की कि विसर्जन समारोह 6 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ
सम्पन्न किया जाएगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें