नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

भारतीय महिलाओं को भविष्य में हराना मुश्किल होगा : एशले गार्डनर

शेयर करे :

एशले गार्डनर का मानना है कि आस्ट्रेलिया इस समय महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दशक में वनडे विश्व चैम्पियन भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल होगा। पिछले साल महिला विश्व कप सेमीफाइनल में भारत से हारी आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रही गार्डनर ने कहा कि हरमनप्रीत कौर की टीम के प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार आया है। 9 जनवरी से शुरू हो रही महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जाइंट्स के लिए खेल रही गार्डनर ने कहा , भारतीय टीम अगले 5 से 10 साल में उन टीमों में से एक होगी जिसे हराना बहुत मुश्किल होगा।

आस्ट्रेलियाई होने के नाते मैं इससे भयभीत हूं लेकिन यहां खेल का तेजी से विकास देखकर अच्छा लग रहा है। गार्डनर का मानना है कि आस्ट्रेलिया अभी भी महिला क्रिकेट में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। उन्होंने कहा , मैं विश्व कप के बाद से मीडिया से कह रही हूं कि हमारी टीम अभी भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। विश्व कप भारी दबाव वाले पलों में आपकी जीत की बानगी देते हैं। अगर हम किसी भी टीम से लगातार दस मैच खेलें तो हम 8 या 9 जीत जाएंगे। भारत से मिली हार कठिन थी लेकिन हमें पता है कि भारतीय टीम कितनी खतरनाक हो सकती है।

महिला प्रीमियर लीग में गुजरात टीम में भारत की विश्व कप विजेता टीम में से सिर्फ तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर है लेकिन उनके पास बेथ मूनी, डैनी वियाट हॉज और सोफी डेवाइन जैसे धुरंधर विदेशी खिलाड़ी हैं।
गार्डनर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा , अगर सभी टीमों को देखें तो विदेशी बल्लेबाजों पर काफी दारोमदार होता है। हमारी टीम में भी ऐसा ही होगा। हमारे पास हरमनप्रीत कौर या स्मृति मंधाना जैसे बल्लेबाज नहीं है लेकिन जो खिलाड़ी हमारे पास हैं, उनके साथ ही जीतना होगा। हमारे पास बेहतरीन टीम है और हम जीतेंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें