नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बंगाल: दक्षिण 24 परगना अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई, 28 अब भी लापता

शेयर करे :

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मोमो बनाने की इकाई व उसके गोदाम में 26 जनवरी को लगी आग के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों से 13 और शव बरामद किए गए और इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 28 लोग अब भी लापता हैं, जिससे आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के प्रस्तावित दौरे से पहले अधिकारियों ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, घटना की प्रकृति और नुकसान की गंभीरता को देखते हुए, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए और भाजपा नेताओं के प्रस्तावित दौरे से पहले, बुधवार आधी रात से इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और बचाव एवं मृतकों की शिनाख्त कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल पर जाने और पास के एक मंदिर से वहां तक मार्च निकालने की अनुमति के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।

अदालत से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष कर सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए 21 शवों की डीएनए के जरिए शिनाख्त के लिए बृहस्पतिवार से प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। अधिकारी ने कहा, कई शव बुरी तरह से झुलसे हुए हैं, ऐसे में पारंपरिक तरीकों से उनकी पहचान संभव नहीं है, इसीलिए डीएनए जांच से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें