नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सावधान ! साइबर ठगी का नया तरीका, फर्जी ई-चालान के जरिए साइबर ठग लोगों को लगा रहे है, चूना: कमलदीप गोयल

शेयर करे :

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन को आधुनिकता के इस युग में साइबर अपराधियों से बचने के लिए विशेष एडवाजरी जारी करते हुए कहा कि साइबर अपराधी वाहन चालकों को ई-चालान की फर्जी बेवसाइट बनाकर लिंक भेज रहे है, इसलिए ऐसे लिंक से सावधान रहने की आवश्यकत है। यदि गलती से आप ने चालन भरने के लिए नकली बेवसाइट पर क्लिक कर दिया तो आप साइबर अपराधियों के चुंगल में फंस जाएगे और ट्रैफिक ई-चालान को निपटाने की बजाय साइबर अपराधियों को भुगतान करना पड़ सकता है, इस प्रकार आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हो।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी फर्जी ट्रैफिक ई-चालान के माध्यम से लोंगो को चूना लगा रहे है। साइबर अपराधी धोखाधड़ी वाले लिंक या संदेश को कुछ इस तरह लिखा होता है, जैसे ‘आपका चालान नंबर, वाहन की पंजीकृत संख्या, चालान राशि 500 रुपये है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों द्वारा ठगी करने के लिए फर्जी वेबसाइट https://echal-lanparivahan.in/ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि ट्रैफिक ई-चालान के लिए अधिकारिक https:/echallan.parivahan.gov.in/है। साइबर फ्रॉड करने वाले आपका विश्वास जीतने के लिए, धोखाधड़ी वाले संदेश को इस तरह से तैयार करते है, जैसे ये वास्तविक हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क पर दें सकते है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंटरनेट का इस्तेमाल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही करें, अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हो।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें