नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

WhatsApp के लिए बड़ी चेतावनी: सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट डेटा चोरी को बताया गंभीर मुद्दा

शेयर करे :

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और उसकी मूल कंपनी मेटा को डेटा प्राइवेसी के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि डेटा शेयरिंग के नाम पर देश के नागरिकों की निजता के अधिकार से समझौता नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी उस समय की गई जब कोर्ट व्हाट्सएप की “Take it or leave it” प्राइवेसी पॉलिसी पर लगाए गए जुर्माने के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की नीतियां यूजर्स को मजबूर करती हैं और उनके पास कोई वास्तविक विकल्प नहीं छोड़ा जाता।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि प्राइवेसी से जुड़ी शर्तें इतनी जटिल भाषा में लिखी जाती हैं कि आम नागरिक उन्हें समझ ही नहीं पाता। कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या कोई साधारण व्यक्ति, जैसे सब्जी बेचने वाला, इन शर्तों को वास्तव में नहीं समझ सकता। कोर्ट ने पूछ यूजर्स को डेटा शेयरिंग से इनकार करने का मौका क्यों नहीं दिया जाता ?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि भारत में निजता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा की दलीलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह प्राइवेट डेटा की चोरी का एक सभ्य तरीका बनता जा रहा है। पीठ ने कहा कि यूजर्स को ऐसे असमान समझौतों के तहत डेटा शेयर करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, जहां उनके पास केवल दो विकल्प हों—शर्तें मानो या ऐप छोड़ दो।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, “आप हमारे देश के संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। उपभोक्ताओं के पास कोई विकल्प नहीं है और आपने एक तरह का एकाधिकार बना लिया है। आप लोगों की कमजोरी का फायदा उठा रहे हैं।”कोर्ट ने कहा कि अगर इन नीतियों में सुधार नहीं किया गया, तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें