नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिहार: स्वामी विवेकानंद की जयंती को आध्यात्मिकता दिवस के रूप में मनाएगी सरकार

शेयर करे :

बिहार सरकार स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को आध्यात्मिकता दिवस के रूप में मनाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद (बीएसआरटीसी) के अध्यक्ष रणबीर नंदन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि पटना के रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए भाषण पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बयान में बताया गया कि प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपए होगा, साथ ही 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

नंदन ने बताया कि बिहार के लोगों में धार्मिक चेतना और सनातन धर्म में आस्था लगातार मजबूत हो रही है।
उन्होंने बताया, पहले बड़ी संख्या में लोग नव वर्ष के दिन पिकनिक और पर्यटन स्थलों पर जाते थे लेकिन इस साल बिहार के लगभग हर छोटे-बड़े मंदिर और तीर्थस्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। अधिकारी ने बताया, इस भारी भीड़ का एक उल्लेखनीय पहलू युवाओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही इसे अंग्रेजी नव वर्ष कहा जा रहा है लेकिन पूजा-अर्चना और दर्शन के प्रति लोगों का यह प्रबल रुझान दर्शाता है कि बिहार में धार्मिक जागरूकता पहले से कहीं अधिक बढ़ी है और लोग अब इसे आध्यात्मिक शुद्धि व एक पवित्र शुरुआत के रूप में स्वीकार कर रहे हैं।

नंदन ने प्रमुख धार्मिक स्थलों के जीर्णाेद्धार और सौंदईर्करण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया, अयोध्या के राम मंदिर, सीतामढ़ी के पुनौरा धाम, काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल और देश भर के कई अन्य मंदिरों सहित स्थलों के निर्माण, जीर्णाेद्धार व सौंदईर्करण ने जनता के समक्ष सनातन धर्म के वैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पत्रकार, महिला चिकित्सक, महिला

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने भरोसेमंद हेल्थकेयर सेवा प्रदाता के तौर पर अपनी सफल पारी का जश्न मनाते हुए, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के

हमसे संपर्क करें