नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भाजपा वोट का अधिकार पर डकैती डालकर सत्ता पर बैठी है : जितेन्द्र भारद्वाज

शेयर करे :

कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर में वोट चोर, गद्दी छोड़ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बाजार में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें वोटो की चोरियां करके बनाने का आरोप लगाया।रविवार को कांग्रेेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के वोट चोर, गद्दी छोड़ की मुहिम को अपने क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर की लोहिया धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हुए। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष वर्धन यादव की अध्यक्षता में चला। जिसमें मुख्य रुप से अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज रहे।

इस अवसर पर पंकज भारद्वाज, हरिओम छौकर, बीरसिंह नंबरदार, मोहनलाल सैनी, कुलदीप भड़ाना, अनुज गुप्ता, दिनेश छौकर, अधिवक्ता ललित कुमार समेत आदि लोग मौजूद थे। लोहिया धर्मशाला में एकजुट होने के शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के पक्ष में हस्ताक्षर किए। शहर की सड़कों पर उतरे कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने बाजारों में भाजपा के वोट चोरी करके सत्ता अपनाने की पोल खोलने का काम किया। शहर के पुराना लेबर चौक पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ जो गठजोड़ करके केन्द्र और राज्यों में सरकारें बनाने का खेल खेला जा रहा है।

उसकी पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पोल खोलकर रख दी। जिससे केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार की कमांड करने वालों को गद्दी जाने का पूरा खतरा नजर आने लगा है। वहीं चुनाव आयोग का काला कारनामा उजागर हो रहा है। भारद्वाज ने कहा कि देश के सविधान बनाने के दौरान बाबा साहिब भीम राव ने देशवासियों को जो वोट डालने का अधिकार दिया था। आज भाजपा उस अधिकार पर डकैती डालकर सत्तासीन हो रही है। लेकिन अब ज्यादा दिन तक चोरी की सरकार न चलने वाली और न ही चोर सत्ता में रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने देश की सबसे बड़ी अदालत को यह चोरी का चिठठा खोलकर बता दिया है। उन्होने कहा कि आज जनता भी अब समझ चूकी है। कांग्रेस की रैली शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक से हनुमान बगीची तक करीब 1 किलोमीटर की दूरी में निकाली  गई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

हमसे संपर्क करें