नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

ट्रंप टैरिफ से निपटने के लिए विदेशी उत्पादों का करें बहिष्कार

शेयर करे :

अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक ने बुधवार को कहा कि उच्च अमेरिकी शुल्क से भारत के कृषि, कपड़ा और दवा क्षेत्रों के प्रभावित होने की आशंका के बीच ऐतिहासिक स्वदेशी आंदोलन की तरह विदेशी उत्पादों का बहिष्कार इस दबाव से निपटने का एक तरीका हो सकता है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ पटनायक ने पी सुंदरैया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में विदेशी बस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। स्वदेशी आंदोलन ब्रिटिश शासन के समय 1905 में मुख्य रूप से बंगाल विभाजन के विरोध में शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए जा रहे उच्च शुल्क इस बात को दर्शाते हैं कि अमेरिकी उपभोक्ता संकट में हैं।

पटनायक ने कहा कि 1930 के दशक की महामंदी के दौरान अमेरिकी बाजार की रक्षा के लिए 20 प्रतिशत का व्यापक शुल्क लगाया गया था और अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा तौर पर अमेरिकी बाजार को बंद करके ऐसा ही किया है। उन्होंने कहा, ट्रंप के कदम इस तथ्य को दर्शाते हैं कि अमेरिकी उपभोक्ता संकट की स्थिति में हैं। जोसेफ स्टिग्लिट्ज ने अनुमान लगाया है कि नवउदारवादी दौर में अमेरिकी श्रमिकों का वास्तविक वेतन वास्तव में कम हो गया है। उन्हें खुद भी लगता है कि वे अब पहले जैसी दर पर उपभोग नहीं कर सकते हैं। स्टिग्लिट्ज एक अमेरिकी अर्थशास्त्री, सार्वजनिक नीति विश्लेषक और कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने अमेरिकी कार्रवाई को संकट से बाहर निकलने का एक हताशा भरा प्रयास करार दिया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सेक्टर- 16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में

हमसे संपर्क करें