नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

D.A.V सेंटेनरी कॉलेज में “उद्यमिता बनाम नौकरी: दोनों करियर विकल्पों की समझ” विषय पर करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

शेयर करे :

D.A.V सेंटेनरी कॉलेज के वाणिज्य विभाग (SFS) द्वारा एचडीएफसी लाइफ के सहयोग से 2 फरवरी 2026 को कॉलेज ऑडिटोरियम में “उद्यमिता बनाम नौकरी: दोनों करियर विकल्पों की समझ” विषय पर एक करियर काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, विशेष रूप से वाणिज्य संकाय के छात्रों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के आरंभ में स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. अर्चना सिंघल, रेखा शर्मा, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग (एस एफ एस) तथा विभाग के अन्य प्राध्यापकों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का पौधा भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया।

एचडीएफसी लाइफ की ओर से राजेश बत्रा (सर्किल प्रमुख), सचिन कथूरिया (प्रबंधक – प्रशिक्षण एवं विकास), नवीन कुमार (प्रबंधक) एवं जय भाटिया (प्रबंधक) ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की। राजेश बत्रा एवं सचिन कथूरिया ने विद्यार्थियों को करियर चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने उद्यमिता तथा नौकरी—दोनों करियर विकल्पों से जुड़े लाभ, चुनौतियाँ एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं लक्ष्य के अनुरूप सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त, संसाधन व्यक्तियों ने एचडीएफसी लाइफ में उपलब्ध विभिन्न व्यावसायिक अवसरों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी उपयुक्त भूमिकाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन से जुड़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं तथा साथ ही सम्मानजनक आय अर्जित कर सकते हैं। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन रेखा शर्मा, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग (एस एफ एस) द्वारा किया गया तथा डॉ. प्रीति झा ने आयोजन सचिव के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इस करियर काउंसलिंग सत्र में लगभग 60 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें