नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सावधान! मकान, दुकान या संस्थान में कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी: SP कमलदीप गोयल

शेयर करे :

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या फिर किसी अपराधिक वारदात का वाछिंत आरोपी भी हो सकता है, इसलिए मकान व दुकान मालिक पूरी सतर्कता बरतें तथा पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि अपराधिक किस्म के लोगों पर और अधिक कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए किरायेदारों व घरेलू नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन कराना अत्यंत जरुरी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई बार कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपराध को अंजाम देने के लिए मकान किराए पर ले लेते है, और किराएदार बनकर चोरी, लूट, डकैती व बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाओं का षड्यंत्र रच वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। उन्होंने कहा है कि अब मकान या दुकान मालिकों को किराएदार या नौकर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस सत्यापन में लापरहवाही बरतने पर मकान, संस्थान तथा दुकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कई बार मकान मालिकों तथा दुकानदारों द्वारा नौकरों और किरायेदारों की वेरिफिकेशन न करवाए जाने के कारण अक्सर बड़ी आपराधिक घटनाएं हो जाती है, जिस कारण से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में आमजन से कहा गया है कि घर में रह रहे किरायेदारों तथा फैक्ट्री होटलों, ढाबों इत्यादि पर काम कर रहे व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं क्योंकि कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराधिक वारदात को अंजाम देकर मौका से फरार हो जाते हैं। अपराध करने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड न तो मकान, दुकान फैक्ट्री, होटल तथा ढाबा मालिकों के पास होता है और न ही पुलिस के पास होता है, इसलिए अगर पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसे लोगों की जानकारी पहले से ही मौजूद रहेगी तो अपराध करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने में आसानी हो जाएगी और वह किसी भी सूरत में पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएगा।

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि किराएदार व नौकर का सत्यापन करवाने से आपको भी पता चल जाता है कि जो व्यक्ति आपके पास किराए पर रह रहा है या नौकरी कर रहा है, वह किस प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से आए हुए किरायेदारों व नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर संबंधित पुलिस थाना में रिकॉर्ड जमा करवाने में पुलिस का सहयोग करें। संबंधित पुलिस थानों में जाकर फार्म जमा करवाकर भी पुलिस वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा किराएदारों व नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो कि आगे भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा है। उन्होंने बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन करवाने से यह भी पता चलता है कि किराएदार व घरेलू नौकर किसी आपराधिक मामले का आरोपी तो नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने कहा किसी संस्थान,, फैक्ट्रियों, रेस्टोरेंट व ठेकेदारों के पास जितने भी लोकल तथा बाहरी राज्यों के कर्मचारी हैं, उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही काम पर रखें तथा उनका आधार कार्ड की कॉपी भी मालिक के पास होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि अपराधिक किस्म का व्यक्ति बिना वेरिफिकेशन के किरायेदार या घरेलू नौकर किसी भी अपराधिक वारदात में शामिल होना पाया जाता है, तो मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते किराएदारों तथा घरेलू नौकरों का सत्यापन करवाएँ क्योंकि ऐसा करने से आप सुरक्षित रहेंगे तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अपराधिक वारदात की पुनरावृति नही हो पाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ज़िला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट मोड़ पर है। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने थाना क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, मकान व दुकान में बाहर से आकर काम करने वालों या किराए के मकानों में रहने वाले लोगों को चिन्हित कर उनका अपराधिक रिकार्ड खंगाले तथा संदिग्ध किस्म के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एंटी नेशनल एलीमेंट्स व अपराधिक किस्म के लोग अन्य प्रदेशों से आकर गड़बड़ी फैलान की फिराक में रहते है, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें