नवीनतम पोस्ट

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर

CBI ने आरकॉम के खिलाफ मामला दर्ज किया, छापे भी मारे

शेयर करे :

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोप है कि इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।अधिकारियों ने बताया कि CBI आरकॉम और उसके प्रवर्तक निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की।

स्टेट बैंक ने 13 जून को आरबीआई और एसबीआई की नीतियों के अनुसार इन संस्थाओं को धोखाधड़ी करने वाली संस्थाओं के रूप में वर्गीकृत किए जाने के बाद CBI से संपर्क किया था। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले महीने लोकसभा में कहा था, 24 जून, 2025 को बैंक ने आरबीआई को धोखाधड़ी की सूचना दी थी और सीबीआई में भी शिकायत दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा था कि आरकॉम को एसबीआई से मिले कर्ज में 2,227.64 करोड़ की निधि-आधारित मूल बकाया राशि, 26 अगस्त, 2016 से अर्जित ब्याज व व्यय तथा 786.52 करोड़ रुपए की गैर-निधि-आधारित बैंक गारंटी शामिल है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की नाबालिग किशोरियों को एचपीवी (स्वास्थ्य सुरक्षा टीकाकरण) लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर निशाना साधा। सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ फूलों

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

हमसे संपर्क करें