नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सभी राज्यों में बने महिला सशक्तीकरण पर समिति: बिरला

शेयर करे :

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को बजटीय आवंटन में लैंगिक जवाबदेही जैसे मुद्दों के समाधान के लिए सभी राज्यों में महिला सशक्तीकरण पर विधाई समितियां गठित करने की जोरदार वकालत की। बिरला ने महिला सशक्तीकरण पर संसदीय और विधानमंडलीय समितियों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में अपने उद्बोधन में कई राज्यों की विधानसभाओं में इस तरह की समितियां नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, मैं जल्द ही राज्य विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों को पत्र लिखूंगा कि महिला सशक्तीकरण और बाल विकास पर विधाई समितियों का गठन किया जाए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुल 29 राज्यों में से 16 में महिला सशक्तीकरण पर विधाई समितियां हैं और शेष राज्यों के लिए भी महिलाओं के मुद्दों पर संबंधित विधानसभाओं और राज्य सरकारों को सुझाव देने के लिए ऐसी समितियों का गठन करना आवश्यक है। बिरला ने कहा, हम लखनऊ में पूरे भारत के पीठासीन अधिकारियों के आगामी सम्मेलन में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोक लेखा समिति वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करती है, उसी तरह महिला सशक्तीकरण

समितियां भी बजटीय आवंटन में लैंगिक जवाबदेही सुनिश्चित कर सकती हैं। उन्होंने एक ऐसा माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया जहां एक युवती बिना किसी डर के शिक्षा प्राप्त करने, नौकरशाही की बाधाओं के बिना व्यवसाय शुरू करने और बिना किसी पूर्वाग्रह के नेतृत्व करने का सपना देख सके। बिरला ने कहा, आने वाले दिनों में, स्वदेशी उत्पादों के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढऩी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहले से ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी देश को सही मायने में तभी विकसित कहा जा सकता है जब उसकी आधी आबादी विकास की मुख्यधारा में पूरी तरह और सक्रिय रूप से भाग ले सके। बिरला ने कहा, महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास कोई विकल्प नहीं हैअ यह एक आवश्यकता है। यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जो महिलाओं को न केवल लाभार्थी के रूप में, बल्कि विकास की प्रक्रिया के चालक, निर्माता और नेता के रूप में स्थापित करता है। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल सैयद अब्दुल नजीर ने भी अपने विचार रखे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें