नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मनरेगा को निरस्त करने के खिलाफ कांग्रेस का कड़ा विरोध प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शेयर करे :

जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए वीबी-ग्राम-जी (विकसित भारत—गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। विधायक निर्मल सिंह विधायक शैली चौधरी विधायक पूजा चौधरी ने जिला अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस अधिनियम को गरीब-विरोधी बताते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को उसके मूल अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि ग्रामीण गरीबों का कानूनी अधिकार था। वीबी-ग्राम-जी अधिनियम के माध्यम से इस अधिकार को समाप्त कर दिया गया है और रोजगार को पूरी तरह केंद्र सरकार के विवेक पर छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण मजदूरों, किसानों और महिलाओं का भविष्य असुरक्षित हो गया है।

अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि मनरेगा को समाप्त करना देश के गरीबों के साथ अन्याय है। महात्मा गांधी के नाम को हटाना न केवल ऐतिहासिक भूल है, बल्कि यह राष्ट्रपिता के विचारों का अपमान भी है। कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी। नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी ने कहा कि सरकार 125 दिनों के रोजगार का दावा कर रही है, लेकिन खेती के मौसम में काम रोकने का प्रावधान इस दावे को खोखला साबित करता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और पलायन बढ़ेगा।

मुलाना की विधायक पूजा चौधरी ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया था। नया कानून महिलाओं के रोजगार के अवसरों को सीमित कर उन्हें फिर से हाशिए पर धकेल देगा।

 ज्ञापन कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) दुष्यंत चौहान, शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी और शहरी अध्यक्ष परविंदर सिंह परी के द्वारा की जिसमें दुष्यंत चौहान ने कहा कि हरियाणा के गांवों में मनरेगा लाखों परिवारों की जीवनरेखा रहा है। इसके समाप्त होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगेगा। शहरी जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल और शहरी जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह परी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी कानून को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी और इसे वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि वीबी-ग्राम-जी अधिनियम को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, मनरेगा को उसके मूल अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल किया जाए, रोजगार के दिन बढ़ाकर 200 दिन किए जाएं तथा मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

धरना प्रदर्शन में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रूप से वेणु अग्रवाल पूर्व प्रत्याशी अंबाला कैंट,रोहित जैन सदस्य अनुशासन समिति हरियाणा वीरेंद्र सोमा,लक्ष्मी रानी एससी सेल जिला अध्यक्ष ग्रामीण,नरेश कुमार एससी सेल शहरी अध्यक्ष, मिथुन वर्मा पार्षद ,रजिंदर कौर पार्षद,नीरज शाहपुर,रोहित शर्मा विशु जिला उपाध्यक्ष शहरी, मनीष राणा, अनिका शुक्ला प्रदेश सचिव सेवादल,हरमिंदर सिंह हीरा पार्षद, राजविंदर कौर, प्रतीक चौधरी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, हरमन हैरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,कुलदीप सिंह गुल्लू,हरजीत बब्बल,नवीन गुप्ता, दीपक राणा, निखिल शर्मा,टोनी गुज्जर,आरके परवाना ,विजेंद्र सिंह, विनोद धीमन, पुनीत कवि, विशाल राणा आदि ने बढ़चढ़ कर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें