नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फर्रुखनगर में सडकों की जर्जर हालत पर बिफरे कांग्रेसी

शेयर करे :

फर्रुखनगर क्षेत्र की टूटी व बदहाल सडकों के अलावा क्षेत्र की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव की अगुवाई में बुधवार को डाबोदा मोड़ पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। अनिश्चितकाल धरने के संयोजक सुखबीर तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में गुरुग्राम जिले की 80 % से अधिक सडकें बेहद खराब हालात में हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो और भी बदतर है। फर्रुखनगर खंड का विकास करने की बजाय स्थिति को और बदतर कर दिया गया है। बारिश के मौसम में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। उनका कहना है कि फर्रुखनगर सहित पूरे जिले की जनता टूटी सडकों और गहरे गड्ढों, गंदगी, कूड़े-कचरे के ढेरों और जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है।

टूटी सडकों और गहरे गड्ढों से शहर आने-जाने वालों का स्वागत होता है। उनका कहना है कि जनता से वोट हथियाने के बाद भाजपा सरकार ने भोली-भाली जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा शासन में अधिकारी भी बेलगाम हो गए हैं। नगर निगम समस्याएं खत्म करने के झूठे दावे करता है। इस मौके पर धर्मेंद्र माकडोला, पार्षद मनोज कुमार, दिनेश मांकड़ोला, पूर्व पार्षद जसवंत, पूर्व पार्षद गौरीशंकर, सुभाष सरपंच, सतबीर पहलवान, सुरेंद्र यादव, कैप्टन शीशपाल, राहुल घोड़ारोप, समेत अनेकों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।  

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें