नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

वैन नहीं, एम्बुलेंस में दिया गया अपराध को अंजाम: फरीदाबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का दावा

शेयर करे :

फरीदाबाद में इस सप्ताह की शुरुआत में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नया खुलासा करते हुए रविवार को दावा किया कि आरोपियों ने यह अपराध किसी वैन में नहीं, बल्कि एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस में अंजाम दिया था। जांच कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस में चालक और सहायक के तौर पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि एक आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा व दूसरा झांसी का निवासी है तथा दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना के 6 दिन बाद पीड़िता अब भी अस्पताल में भर्ती है। इस बीच, पीड़िता का एक कथित वीडियो सामने आया है, जो संभवत: घटना के बाद का है। वीडियो में वह बताती है कि लिफ्ट देने के बाद आरोपियों में से एक ने उसके खाते में 600 रुपए डाले थे। वीडियो में पीड़िता यह कहती सुनाई देती है, मैं उन्हें पहले नहीं जानती थी। जैसे ही मैं गाड़ी में बैठी, उनमें से एक ने मेरे पेटीएम खाते में 600 रुपए अंतरित कर दिए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी लॉक कर दी और मेरा मोबाइल छीन लिया। रात में घना कोहरा था। मैं जोर-जोर से चिल्लाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

हालांकि, पीटीआई-भाषा इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता। अधिकारी ने बताया कि महिला के स्वस्थ होने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपियों की पहचान परेड कराई जाएगी और इसके बाद पूछताछ के लिए पेशी वारंट प्राप्त किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, युवती सोमवार शाम फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित अपनी सहेली के घर गई थी। लौटते समय वह ऑटो रिक्शा से एनआईटी-2 चौक तक आई और वहां से मेट्रो चौक तक पैदल गई। आधी रात के आसपास जब अपने घर जाने के लिए वह ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी दोनों आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। आरोप है कि वे उसे उसके गंतव्य तक ले जाने के बजाय कथित तौर पर गुरुग्राम की ओर ले गए और चलते वाहन में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि युवती को रातभर गाड़ी में घुमाने के बाद मंगलवार तड़के करीब 3 बजे फरीदाबाद के राजा चौक के पास वाहन से बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें