नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

DAV शताब्दी महाविद्यालय में एंटी-रैगिंग प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान

शेयर करे :

फरीदाबाद। DAV शताब्दी महाविद्यालय में चल रहे एंटी-रैगिंग जागरूकता साप्ताहिक समारोह का समापन विजेताओं के सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई, जिसमें मन्नत ने प्रथम, आदित्य वर्मा ने द्वितीय और शुभम रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 अगस्त को आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में राखी ने पहला, हरिओम ने दूसरा और शुभम रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 18 अगस्त को हुए निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वाति प्रिया प्रथम, जिया दुआ द्वितीय और मिनी सैनी तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल शिक्षा को सार्थक बनाते हैं बल्कि विद्यार्थियों को समाज कल्याण के प्रति भी जागरूक करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों से रैगिंग जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया।समारोह का संचालन एवं संयोजन डॉ. शिवानी, डॉ. जितेंद्र ढुल, सचिव ओमिता जौहर, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. योगेश और कविता शर्मा की देखरेख में किया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें