नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिल्ली मेट्रो 2031 तक 10 लाख वाहनों को शहर की सड़कों से दूर रखने में मदद करेगी

शेयर करे :

दिल्ली मेट्रो 2031 तक प्रतिदिन लगभग 10.9 लाख वाहनों को शहर की सड़कों से दूर रखने में मदद करेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भीड़भाड़, ईंधन की खपत और वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी। ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह कहा गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अध्ययन साझा करते हुए कहा कि मेट्रो परिचालन के कारण प्रतिदिन सड़क से हटने वाले वाहनों की संख्या 2019 में 4.74 लाख से बढ़कर 2021 में 5.16 लाख हो गई है और 2031 तक इसके दोगुने से अधिक होने की उम्मीद है।

DMRC के अनुसार, मेट्रो सेवाओं के बढ़ते उपयोग से ईंधन की खपत और प्रदूषकों में भी उल्लेखनीय कमी आई है। 2021 में वार्षिक ईंधन बचत 2.55 लाख टन से बढ़कर 2031 तक अनुमानित 5.34 लाख टन हो जाएगी। इसी प्रकार, प्रदूषकों में कमी 2021 में लगभग 7.77 लाख टन से बढ़कर 2031 में 16.3 लाख टन से अधिक होने की उम्मीद है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें