नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिल्ली पुलिस देगी सीएम रेखा को सुरक्षा

शेयर करे :

केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। कुछ दिन पहले ही गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

मुख्यमंत्री गुप्ता (51) पर 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस इलाके में उनके कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया था।

इस घटना के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशिष्ट व्यक्तियों को दी जाने वाली सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को केंद्र के जेड श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली गई है और अब दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हमसे संपर्क करें