नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मुजफ्फर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की मांग

शेयर करे :

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में सामने आए अंतरराज्यीय सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में काजीगुंड निवासी डॉ. मुजफ्फर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए इंटरपोल से संपर्क किया है। मुजफ्फर, डॉ. अदील का भाई है, जो लाल किला विस्फोट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए 3 डॉक्टरों सहित 8 लोगों में शामिल है। इनमें 7 कश्मीर के हैं। इनसे पूछताछ के दौरान मुजफ्फर का नाम सामने आया। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह 2021 में मुजम्मिल गनी और उमर नबी के साथ तुर्किए का दौरा करने वाली चिकित्सकों की टीम का हिस्सा था।

उन्होंने यह भी बताया कि नबी विस्फोटकों से लदी कार चला रहा था, जिसमें सोमवार को लाल किले के बाहर विस्फोट होने से 13 लोग मारे गए।पुलिस ने तुरंत मुजफ्फर का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह अगस्त में भारत छोड़कर दुबई चला गया था। माना जा रहा है कि वह फिलहाल अफगानिस्तान में है। तीनों चिकित्सक 21 दिनों तक तुर्किए में रहे थे। तुर्किए के दुष्प्रचार निरोधक संचार केंद्र निदेशालय ने बुधवार को बयान जारी कर  खंडन किया कि उसके क्षेत्र का इस्तेमाल कट्टरपंथ के लिए किया जा रहा है।

कई खबरों में दावा किया गया है तुर्किए का भारत में आतंकी घटनाओं से संबंध है और वह आतंकी समूहों को रसद, कूटनीतिक और वित्तीय सहायता प्रदान करता है, द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है।  निदेशालय के बयान में कहा गया है कि यह दावा कि तुर्किए भारत या किसी अन्य देश को निशाना बनाकर कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल है, पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से निराधार है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें