नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

नंगला एन्क्लेव में 13.20 करोड़ की परियोजना से होगा विकास

शेयर करे :

भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगला एन्क्लेव पार्ट-2, वार्ड नंबर-7, NIT फरीदाबाद में 13 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन, पानी की लाइन, नाले और आरएमसी रोड निर्माण कार्य का उद्घाटन किया तथा 1.17 करोड़ का शिलान्यास किया। शिलान्यास विधिवत तरीके से बुजुर्गों द्वारा नारियल फोड़कर परंपरागत तरीके से किया गया। इस अवसर पर विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और नगला एन्क्लेव  में यह कार्य उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से फरीदाबाद वासियों के लिए एक और बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट को गुड़गांव, फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली नई रेपिड मेट्रो परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का कार्य वर्ष 2026 में प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत मेट्रो लाइन फरीदाबाद होते हुए नोएडा तक और आगे सीधे जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी, जबकि दूसरी दिशा में गुड़गांव से होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट को जोड़ेगी। यह कनेक्टिविटी न केवल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के नागरिकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी, बल्कि फरीदाबाद को राष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। 

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लिए बहुत बड़ी सौगात है, क्योंकि इस परियोजना से शहर को हाईवे, रेलवे और मेट्रो- तीनों माध्यमों से सुदृढ़ परिवहन संपर्क प्राप्त होगा। इसके साथ ही, बल्लभगढ़ से पलवल तक नई मेट्रो विस्तार परियोजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे दक्षिण हरियाणा का विकास और तेज होगा। राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास गति प्राप्त की है और यह नई मेट्रो परियोजना उस निरंतर प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकार के 10 वर्षों में मात्र 10 किलोमीटर मेट्रो का विस्तार हुआ था, जबकि भाजपा सरकार के नेतृत्व में अब सैकड़ों किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, जो दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक विस्तृत होगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें