नवीनतम पोस्ट

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण

3 मार्च-उपायुक्त प्रीति ने गांव धौड़ंग ब्लॉक जगाधरी में स्वच्छ

होली के पावन अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी)

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है।

दिलीप साहब धर्मेंद्र को छोटा भाई मानते थे : सायरा बानो

शेयर करे :

वरिष्ठ अभिनेत्री सायरा बानो ने सोमवार को फिल्म आदमी और इंसान के अपने सह-कलाकार को याद करते हुए कहा कि धर्मेंद्र और दिलीप कुमार भाइयों की तरह थे, जिन्हें बैडमिंटन खेलना पसंद था और वे खाने के बेहद शौकीन थे। धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने दो मौकों पर साथ काम किया – पहली बार धर्मेंद्र की एकमात्र बंगाली फिल्म पारी (1966) में और दूसरी बार 1972 में बनी इसकी रीमेक अनोखा मिलन में। दोनों ही फिल्मों में दिलीप कुमार ने छोटी -छोटी भूमिकाएं निभाईं।

धर्मेंद्र अक्सर कहते थे कि उन्हें दिलीप कुमार की 1948 की फिल्म शहीद से अभिनेता बनने की प्रेरणा मिली।
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कहा कि धर्मेंद्र को वे दोनों अपना परिवार मानते थे।
बानो ने पीटीआई-भाषा को बताया, यह सबसे दुखद दिन है क्योंकि वह परिवार का हिस्सा थे। मैं सदमे में हूं। मैंने सोचा था कि हम उनका जन्मदिन मनाएंगे।

उन्होंने कहा, दिलीप साहब धर्मेंद्र को छोटे भाई जैसा मानते थे। उनके बीच काम से कहीं बढ़कर रिश्ता था। हम अच्छे और बुरे समय में एक-दूसरे के साथ रहे हैं। वह उन चुनिंदा लोगों में से एक थे जो दिलीप साहब से अक्सर मिलने आते थे, चाहे वह अस्पताल में हों या घर पर। बानो याद करती हैं कि धर्मेंद्र और दिलीप कुमार दोनों ही खाने के बेहद शौकीन थे।

उन्होंने कहा, जब भी धरम जी हमसे मिलने घर आते थे, उनके लिए खास बिरयानी बनाई जाती थी। उन्हें बिरयानी इतनी पसंद थी कि वह उसे घर भी ले जाते थे। ऐसा रिश्ता था कि वह कई बार तो यूं भी कह देते थे, अपनी खास बिरयानी मेरे घर भेज दीजिएगा। बानो ने बताया कि सिनेमा के दोनों सितारे, जब भी समय मिलता, बैडमिंटन भी खेलते थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

हमसे संपर्क करें