ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स इवेंट के समापन पर जिले के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य सहित 11 पदक जीते। हरियाणा ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बैनीवाल, रोहित पुंडीर एग्जीक्यूटिव सदस्य हरियाणा ओलम्पिक संघ, रवि यादव आईआरएस, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा निदेशक नरेंद्र मोर के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 27वें हरियाणा ओलम्पिक गेम्स का आयोजन 2 से 8 नवम्बर तक हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
ट्रैक एंड फील्ड इवेंट एथलेटिक्स गेम्स ताऊ देवीलाल खेल परिसर गुरुग्राम में 4 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजन किया गया। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि हरियाणा राज्य के सभी जिलों के एथलीट खिलाड़ियों ने उम्दा खेल प्रदर्शन कर अपने अपने जिले के लिए पदक विजेता बनकर गौरव बढ़ाया।सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 200 मीटर राजा बाबू, लांग जम्प मान सिंह भड़ाना, चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रशांत, सागर सेनी, योगिंदर, विक्रांत पांचाल, लांग जम्प में परीक्षा, चार गुणा 400 मीटर मिक्स रिले रेस में प्रशांत ,प्राची शर्मा, विक्रांत पांचाल और तान्या आदि एथलीट खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में वंशिका, तान्या, कल्पना और प्राची शर्मा, हैप्टाथ्लॉन इवेंट में रितिका गौर ने रजत पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में शिवम् वैष्णव, शाटपुट इवेंट में अंशदीप रावत, 800 मीटर दौड़ में हैनी मलिक,4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में कुमारी अंजलि, प्राची शर्मा, रितिका गौर और परीक्षा इत्यादि खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स हरियाणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत,मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच,विकास गहलावत सदस्य और सतीश पंघाल एथलेटिक्स कोच करनाल एवं जगदीप सिंह उर्फ सन्नी पानीपत के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर बधाई देते हुए भविष्य में और भी अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।