नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

एग्री स्टैक पोर्टल पर फार्मर आईडी निर्माण को लेकर जिला स्तर पर राजस्व अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

शेयर करे :

एग्री स्टैक पोर्टल पर फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से आज जिला के तहसीलदारों, पटवारियों और सहायकों को प्रशिक्षित किया। चंडीगढ़ मुख्यालय के मास्टर ट्रेनर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्यरत राजस्व अधिकारियों को एग्री स्टैक पोर्टल के प्रभावी एवं सही उपयोग के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को फार्मर आईडी निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, भूमि रिकॉर्ड एवं किसान विवरण की सटीकता सुनिश्चित करने तथा पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि करते समय किन-किन महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखना चाहिए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने स्पष्ट किया कि सही, पूर्ण एवं सत्यापित डाटा अपलोड करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण सत्र में डाटा डुप्लीकेसी से बचाव, तकनीकी त्रुटियों के समाधान तथा पोर्टल से संबंधित सामान्य समस्याओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

एग्री स्टैक पोर्टल पर फार्मर आईडी निर्माण को लेकर आयोजित प्रशिक्षण के पश्चात उपायुक्त डीसी आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में एग्री स्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार का अपडेशन कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने तहसीलदारों, पटवारियों एवं कानूनगो को निर्देश दिए कि फार्मर आईडी निर्माण एवं डाटा अपडेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं शुद्धता के साथ पूरा किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि एग्री स्टैक के सफल क्रियान्वयन से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगमता से मिल सकेगा। इस अवसर पर एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, सीटीएम अंकित कुमार, डीआरओ विकास सिंह, बड़खल तहसीलदार नेहा सहारन, बल्लभगढ़ तहसीलदार भूमिका लांबा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें