नवीनतम पोस्ट

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण

3 मार्च-उपायुक्त प्रीति ने गांव धौड़ंग ब्लॉक जगाधरी में स्वच्छ

होली के पावन अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी)

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है।

पीड़ितों की शिकायतें सुनकर जनपद में ही निस्तारण कराएं जिलाधिकारी और SSP: आदित्यनाथ

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उनके आवास पर जनता दर्शन के दौरान लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द समाधान कराएं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार जनता दर्शन का आयोजन सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुआ। जनता दर्शन में प्रदेश भर से 52 से अधिक फरियादी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हर फरियादी के पास स्वयं पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण के निर्देश दिए।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वह पीड़ितों की शिकायतें सुनकर जनपद में ही उनका निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपदों में सभी विभागों के द्वारा पीड़ितों की शिकायतें सुनकर निर्धारित समयावधि में समाधान कराया जाए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा, उन्हें चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के दौरान आर्थिक सहायता, अवैध कब्जे, बिजली, शिक्षा, पुलिस आदि से जुड़ी शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वह जनपद स्तर पर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निराकरण कराएं। जनता दर्शन में गोरखपुर, शामली, झांसी, कन्नौज आदि जनपदों से पीड़ित पहुंचे थे। सभी ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही सरकार का संकल्प है, सरकार हर जरूरतमंद की सहायता के लिए खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर प्रदेशवासियों की हर उचित परेशानी का निरंतर निदान कराया जा रहा है और आगे भी कराया जाता रहेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

हमसे संपर्क करें