Faridabad: सेक्टर 8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र 13 सितंबर को ब्रह्मकुमारीज के साथ मिलकर नीमका गांव में मुफ्त जांच शिविर लगाया। जिसमें 76 लोगों ने अपनी जांच कराई।

इस शिविर में BP, शुगर, जर्नल परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।
इस शिविर के दौरान नीमका गांव के पूर्व सरपंच जगबीर नागर, पूर्व चेयरमैन खड़क सिंह, ब्रह्मकुमारीज सेक्टर 76 की इंचार्ज B.K. सीमा मौके पर मौजूद रहे। ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।
