सेक्टर 8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने 15 सितंबर को VNM Polymers PVT. Ltd. के साथ मिलकर IMT स्थित VNM Polymers PVT. LTD.में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 130 लोगों ने अपनी जांच कराई।

इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।

इस शिविर के दौरान VNM Polymers PVT. LTD. के M.D. V.S. Choudhary, गौतम चौधरी, डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल मौके पर मौजूद रहे। ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।