Faridabad : सेक्टर 8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने 20 सितंबर को Shankar Forge Pvt. LTD. के साथ मिलकर Shankar Forge Pvt. Ltd. IMT, Faridabad में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 103 लोगों ने अपनी जांच कराई।

इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।

इस शिविर के कम्पनी के डायरेक्टर अमित कुमार जिंदल, राकेश गुप्ता HR Head Kuldeep मौके पर मौजूद रहे। ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे है।