नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद में “नशा मुक्त भारत अभियान” रैली, 500 छात्राओं की जोशीली भागीदारी

शेयर करे :

Faridabad : राजकीय महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई तथा रेड क्रॉस यूनिट ने संयुक्त रूप से आज “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर निकटवर्ती दौलताबाद गाँव तक पहुँची, जिसमें 500 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।NSS स्वयंसेविकाओं ने “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो”, “नशा नहीं, उम्मीद चुनो”, “बेटियाँ जागेंगी – भारत नशा मुक्त बनेगा” जैसे जोशीले नारे लगाते हुए तख्तियाँ-बैनर लहराए।

ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर रैली का स्वागत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य घनश्याम दास ने कहा, “नशा केवल व्यक्ति को नहीं, अपितु पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। आप सभी बेटियाँ न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने घर-गाँव और आस-पड़ोस को भी जागरूक करें। नशा मुक्त भारत तभी संभव है जब हमारी युवा शक्ति आगे आए।”प्राचार्य महोदय ने NSS व रेड क्रॉस यूनिट की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इसे राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ इकाई बनाने का संकल्प दोहराया।

विशेष आकर्षण: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के पावन अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सभी छात्राओं ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना सैनी ने छात्राओं को गीत का ऐतिहासिक महत्व, बंकिम बाबू की रचना-प्रक्रिया तथा स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका विस्तार से समझाई।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना सैनी एवं मीनल सभरवाल ने बताया कि यह रैली अभियान की पहली कड़ी है। आगामी दिनों में दौलताबाद गाँव में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा व्यसन मुक्ति शिविर आयोजित किए जाएँगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें