नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

विशेष अभियान के दौरान डेढ़ करोड़ से अधिक पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मिले: केंद्र

शेयर करे :

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि हाल ही में संपन्न एक महीने के विशेष अभियान के दौरान 1.5 करोड़ से अधिक पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन प्राप्त करते रहने के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। पहले, ए प्रमाण पत्र केवल भौतिक रूप में ही जमा करने होते थे, जिससे अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा होती थी। अब, यह कार्य डिजिटल रूप से भी किया जा सकता है।

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DOPPW) ने एक से 30 नवंबर तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 का सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा विशेष रूप से अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों की सहूलियत के लिए शुरू की गई थी। लेकिन इस पहल को नवीन प्रौद्योगिकियों की मदद से सभी हितधारकों के लिए विस्तारित किया गया। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, डीएलसी अभियान 4.0 भारत में पेंशनभोगियों के कल्याण में सुधार के लिए चलाया गया अब तक का सबसे बड़ा अभियान था, जिसके तहत 1.54 करोड़ डीएलसी बनाए गए।

इसमें कहा गया है कि 91 लाख से अधिक डीएलसी, जो 60 % हैं, चेहरा सत्यापन तकनीक का उपयोग करके तैयार किए गए। बयान में कहा गया है कि डीएलसी अभियान 3.0 (2024) में 845 शहरों को शामिल किया गया और 1.3 करोड़ ऐसे प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इसमें कहा गया है, डीडी न्यूज और आकाशवाणी, संसद टीवी और प्रिंट मीडिया पीटीआई (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया), पीआईबी (प्रेस सूचना ब्यूरो), सोशल मीडिया ने डीएलसी अभियान 4.0 का व्यापक प्रचार किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें