नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

चंबल सफारी के दौरान मुरैना ज़िले में दर्दनाक हादसा — मगरमच्छ ने व्यक्ति को पानी में खींचा

शेयर करे :

मुरैना ज़िले के चंबल नदी किनारे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। राजस्थान के करौली से आए पर्यटक रूप सिंह गुर्जर पर मगरमच्छों ने हमला कर दिया और नदी में खींचा। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, रूप सिंह अपने बेटे और बहनोई के साथ चंबल सफारी घूमने मुरैना आए थे। तीनों राजघाट क्षेत्र में सैर कर रहे थे, तभी रूप सिंह शौच के लिए नदी किनारे चले गए। अचानक तीन मगरमच्छों ने उन पर हमला किया और कुछ ही पलों में उन्हें पानी के भीतर खींच लिया। घटना इतनी तेज़ी से हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।

रूप सिंह के परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर मुरैना पुलिस और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मगर नदी की गहराई और तेज़ बहाव ने राहत कार्य को बेहद मुश्किल बना दिया। करीब 24 घंटे की अथक कोशिशों के बाद गुरुवार को टीम ने रूप सिंह का शव बरामद किया।

एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रूप सिंह गुर्जर अपने परिवार संग घूमने आए थे और राजघाट पर शौच के लिए गए थे, तभी मगरमच्छों ने हमला कर दिया। SDRF की टीम ने पूरी मेहनत से रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं, क्योंकि चंबल नदी मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं और चेतावनी बोर्डों को और मजबूत करने के निर्देश दिए

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें