नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

शाहदरा में बुजुर्ग दंपति की हत्या, पुलिस को लूटपाट का संदेह

शेयर करे :

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार को बुजुर्ग दंपति की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे लूटपाट का मकसद हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, दंपति के बेटे ने रात लगभग साढ़े 12 पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर फोन कर बताया कि उनके माता-पिता राम नगर एक्सटेंशन स्थित घर में अचेत अवस्था में पड़े हैं। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने एक बयान में कहा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोन करने वाले वैभव बंसल ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घर की तीसरी मंजिल पर 2 अलग-अलग कमरों में दंपति के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान वीरेंद्र कुमार बंसल (75) और उनकी पत्नी परवेश बंसल (65) के रूप में हुई। वीरेंद्र कुमार बंसल एक सेवानिवृत्त शिक्षक थे। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि उन पर हमला किया गया। पुलिस उपायुक्त ने कहा, प्रथम दृष्टया लूटपाट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर अपराध टीम और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया।
पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं। उन्होंने कहा कि मौत के कारण और चोटों की प्रकृति का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें