फरीदाबाद के सेक्टर 8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने आज 17 अगस्त को रेड रॉस पब्लिक स्कूल व शर्मा मेडिकोज के साथ मिलकर इंद्रा नगर स्थित रेड रोस पब्लिक स्कूल में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 70 लोगों ने अपनी जांच कराई।

इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।

इस शिविर के दौरान रेड रोस पब्लिक स्कूल के संचालक सुरेश, व शर्मा मेडिकोज के संचालक गोपाल शर्मा व उनकी टीम मौजूद रही।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।