नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: राजकीय महिला महाविद्यालय में 7 दिवसीय विशेष NSS शिविर का आयोजन संपन्न

शेयर करे :

राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष NSS शिविर का समापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 11 से 17 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर में छात्राओं ने सामाजिक सेवा ,जागरूकता एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की।

समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्या एवं पूर्व जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि के स्वागत के साथ हुई जिसके साथ NSS स्वयंसेविकाओं द्वारा लगाए गए पोस्टर, स्लोगन एवं वेस्ट मटेरियल से बनाए गए फ्लावर पॉट की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।

यह 7 दिवसीय विशेष NSS शिविर छात्रों में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने में पूर्ण रूप से सफल रहा। तथा प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ। प्राचार्य घनश्याम दास ने टेलिफोनिकली स्वयं सेविकाओं की साथ दिवसीय शिविर समापन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान 7 दिवसीय विशेष NSS शिविर की गतिविधियों, अनुभव एवं उपलब्धियां पर आधारित एक वीडियो फिल्म दिखाई गई, जिसने शिविर के दौरान किए गए सामाजिक कार्य एवं स्वयंसेविकाओं की मेहनत को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने सामाजिक जागरूकता पर आधारित जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत, डिजिटल अवेयरनेस आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी गई । प्रत्येक प्रस्तुति के बाद स्वयं सेविकाओं ने शिविर के दौरान अपने अनुभव सांझा किया एवं सामाजिक जागरूकता एवं व्यक्तिगत विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज कंपटीशन पोस्टर मेकिंग स्लोगन राइटिंग एवं स्वदेशी संस्कृतिक  प्रस्तुति के विजेताओं को सम्मानित किया गया एवं समारोह के दौरान NSS स्वयं सेविकाओं को उनकी मेहनत और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना सैनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर पारुल राणा, डॉक्टर डॉ विजय श्रीधर, डॉ पूनम शर्मा, प्रिया सैनी, डॉ रमन कुमार, डॉक्टर वर्षा एवं सविता नगर मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें