नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: मकान के बेसमेंट में लगी आग, 10 लाख की नकदी जलकर खाक

शेयर करे :

सेक्टर-20A स्थित फ्रेंड कॉलोनी में एक मकान के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं अलमारी में रखी करीब 10 लाख नकद भी जल गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

मकान मालिक गोविंद ने बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने काम पर निकल गए थे। उस समय घर में उसकी पत्नी, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। करीब 1 घंटे बाद सुबह लगभग 7:30 बजे बच्चों ने फोन कर सूचना दी कि घर के नीचे बने बेसमेंट कमरे से तेज धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही गोविंद तुरंत घर लौटे, तब तक कमरे में आग फैल चुकी थी। गोविंद के अनुसार, आग लगते ही उनकी पत्नी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि तब तक कमरे में रखा लकड़ी का बेड, कुर्सियां, कपड़े व अन्य कीमती सामान और अलमारी में रखी नकदी पूरी तरह जल चुकी थी। मकान मालिक ने बताया कि अलमारी में रखे 10 लाख रुपए उन्होंने नया मकान खरीदने के लिए इकट्ठा किए थे। जिस घर में वह वर्तमान में रह रहे थे, वह काफी पुराना हो चुका था, इसलिए उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद की बेसमेंट कॉलोनी में नया घर खरीदने का सौदा तय किया था। इसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर यह रकम जुटाई थी। फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें