नवीनतम पोस्ट

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों

फरीदाबाद में 7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक

Faridabad: अजरौंदा मंडल से भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग शुरू, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

शेयर करे :

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर दिया गया है। इस अभियान के तहत पहला प्रशिक्षण वर्ग अजरौंदा मंडल का भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास विकास, विचारधारा और संगठन के निरंतर विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक सशक्त वैचारिक संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय अध्यक्ष या मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता किसी व्यक्ति या पद से नहीं, बल्कि “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना और पार्टी की विचारधारा से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। “व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की भावना के साथ चल रहा यह प्रशिक्षण अभियान बूथ स्तर तक सशक्त, समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने की प्रक्रिया है। पंकज रामपाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जो रविवार तक चलेंगे। वक्ता के तौर पर जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अरुआ, जिला सचिव अनुराधा डिगवाल, जिला प्रवक्ता आभाष अग्रवाल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग वक्ताओं द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क, चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता ने प्रस्तावना रखी । अजरौंदा मंडल के इस प्रशिक्षण वर्ग में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, कार्यकर्ताओं ने QR कोड के माध्यम से सरल पोर्टल पर प्रशिक्षण वर्ग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । भाजपा संगठन द्वारा फरीदाबाद जिले के सभी 15 मंडलों में ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें 14 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य पार्टी संगठन द्वारा रखा गया है।

इस मंडल प्रशिक्षण वर्ग में मंडल प्रभारी हरेन्द्र भड़ाना,मंडल पर्यवेक्षक राकेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष शुभंकित गुप्ता, मंडल महामंत्री धीरज कुमार, अनिल अरोड़ा,रविन्द्र मंगला,नीतू,माधवी कपूर,खुशबू गुप्ता,लीला, पदमा, संजय खंडेलवाल,जयदेव तपन,राकेश मौर्या, प्रियंका सिन्हा,वन्दना सिंघल,मनवीर कौर,रोहित ठाकुर,रवि मुखारिया,सुनीत चड्ढा,सूरज, रिंकू खंग्वाल एवं अन्य मंडल के पदाधिकारी व मंडल में रहने वाले राष्ट्रीय,प्रदेश,जिला, मंडल, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

फरीदाबाद में 7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल संगठन ने अकॉर्ड हॉस्पिटल के विशाल सभागार

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें