नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad : राजकीय महिला महाविद्यालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

शेयर करे :

राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16.A फरीदाबाद के रेड क्रॉस क्लब ने रोटरी क्लब ईस्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें ब्लड सेंटर से आई चिकित्सकों की टीम ने पूर्ण जांच के बाद छात्राओं को रक्तदान के लिए आमंत्रित किया । शिविर में 52 यूनिट रक्त का संकलन हुआ ।

शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डा. सुनिधि ने रक्दान के साथ किया । उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बढकर संसार में कोई दान नहीं है । यदि हमारे रक्त की चंद बूंदो से किसी को जीवनदान मिल जाए तो इससे बढकर हमारे लिए खुशी की बात क्या हो सकती है । उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह बाद रक्तदान करना चाहिए। आज युवाओं में रक्त की कमी का कारण उनकी दिनचर्या एवं खानपान है। हमें स्वस्थ रहने के लिए नित व्ययाम एवं पौष्टिक आहार लेना चाहिए ।

डा. संदीप शर्मा ने रक्त की कमी पाए जाने पर छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार एवं दिनचर्या में सुधार लाने की बात कही । रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर प्राचार्या ने रेडक्रास सोसायटी इंचार्ज मीनल सबरवाल को बधाई दी । इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशु लाउल ने सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभाग की छात्राओं ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों द्वारा भी रक्दान किया गया । इस मौके पर रोटरी क्लब के डायरेक्टर एच एल भूटानी, मेजर राजेश गर्ग, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें