नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: बिना परमिट चल रहीं बस-कैब जब्त

शेयर करे :

जिले में सीएम फ्लाइंग और रीजनल ट्रांसपोर्ट कॉर्पाेरेशन टीम ने हाईवे पर चलने वाली प्राइवेट बसों के साथ कैब पर कार्रवाई की। टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन बस के साथ एक कैब का 54 हजार रूपए का चालान किया। चारों वाहनों को विभाग ने जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  अभियान आगे जारी रहेगा।

बदरपुर बार्डर पर छापेमारी: सीएम फ्लाइंग और रीजनल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन टीम ने शुक्रवार की सुबह बदरपुर बार्डर और बल्लभगढ़ बस डिपो के पास छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने बल्लभगढ़, मथुरा, आगरा, दिल्ली की तरफ जाने वाली बसों की चेकिंग की गई। टीम ने बसों के कागजात को चेक किया। जिसके बाद तीन बस और कैब का 54 हजार रुपए का चालान किया गया। दोनों बसों पर 21-21 हजार रुपये का जुर्माना किया गया, जबकि कैब पर 11 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा एक बस में खामियां पाए जाने पर उस पर 1500 रुपये का जुर्माना हुआ है। 

नहीं था किसी के पास परमिट : CM फ्लाइंग के डीएसपी शाकिर हुसैन के अनुसार उनको जानकारी मिली कि नेशनल हाईवे बिना परमिट के कुछ बसें और कैब चल रही हैं। जिसको लेकर उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की है। इस दौरान बिना बस परमिट के चल रही 2 बसों को काबू किया गया है। दोनों बसे बस अड्डा चौक पर सवारी बिठा रही थी। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया और बस अड्डा परिसर में जमा करा दिया गया है। इस प्रकार राजवीर टीआई, आरटीए फरीदाबाद द्वारा नियमों के अनुसार कुल 54 हजार का जुर्माना किया गया और सभी वाहनों को जब्त कर बस स्टैंड बल्लभगढ़ परिसर में खड़ा कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि बिना परमिट या नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों को ढोने वाले वाहनों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सड़क परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और नियमबद्ध बनाया जा सके। बिना परमिट के चलने वाले वाहनों की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें