नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: सीएम नायब सिंह सैनी का Pre-Budget मंथन, उद्यमी व हेल्थ एक्सपर्ट होंगे शामिल

शेयर करे :

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने होटल राजहंस, सूरजकुंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बैठक का आयोजन हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) विभाग की ओर से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सुबह 10 से 12:30 बजे तक उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा, जबकि द्वितीय सत्र में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े प्रख्यात विशेषज्ञों एवं उद्यमियों के साथ परामर्श किया जाएगा। इस मंथन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से सुझाव लेकर राज्य के आगामी बजट को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने पर चर्चा की जाएगी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारू यातायात प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरिक्षण के दौरान एडीसी सतबीर मान, सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें