77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एफ-ब्लॉक विला, बीपीटीपी विला, सेक्टर 88, में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एन. के. शर्मा सहित विला निवासी अमरिंदर सिंह, राधेश्याम, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, सहगल , कादयान एवं एफ-ब्लॉक विला के लगभग 150 सदस्यों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।

सभी उपस्थित सदस्यों ने देशभक्ति और उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।