नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फरीदाबाद में बना पहला CNG आधारित पशु श्मशान घाट, मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा : विपुल गोयल

शेयर करे :

फरीदाबाद के खेड़ी पुल के समीप पालतू एवं बेसहारा पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु आधुनिक सीएनजी (CNG) आधारित श्मशान घाट “मुक्ति पथ” का उद्घाटन हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया है। यह सुविधा शहर में पशु कल्याण, संवेदनशीलता और आधुनिक प्रबंधन का अनोखा संगम प्रस्तुत करती है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि दया, करुणा और सहयोग जैसे मूल्य ही किसी समाज को श्रेष्ठ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हर जीव का समान अधिकार है और फरीदाबाद में स्थापित यह आधुनिक श्मशान घाट मानवता एवं सभ्यता के उच्च आदर्शों का प्रतीक है।

उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह केवल एक अवसंरचना परियोजना नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों, सम्मान, संवेदना और करुणा का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि “मुक्ति पथ” की स्थापना फरीदाबाद को एक मानव-केन्द्रित और पशु हितैषी शहर के रूप में नई पहचान प्रदान करेगी।

उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम, परियोजना से जुड़े अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि सामूहिक सहयोग एवं संवेदनशीलता से ही यह पहल सफल हो पाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह श्मशान घाट आने वाले समय में पशु कल्याण, स्वच्छता और शहरी संवेदनशीलता का एक आदर्श मॉडल बनेगा तथा पूरे देश को प्रेरित करेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें