नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: युवती की आत्महत्या मामले में प्रेमी पर शक, आखिरी कॉल खंगाल रही पुलिस

शेयर करे :

फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी की 26 वर्षीय युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस आरोपी प्रेमी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जांच में यह सामने आया है कि युवक और युवती 3 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जांच का फोकस इस बात पर है कि आखिर युवती को आत्महत्या के लिए किस बात ने मजबूर किया। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरी कॉल में प्रेमी ने क्या कहा था और किन परिस्थितियों में युवती ने यह कदम उठाया।

यह मामला शहर के दमदमा मार्ग स्थित जीएलएस सोसाइटी का है, जहां 26 वर्षीय युवती ने 8 फरवरी की रात आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद शहर थाना पुलिस मृतका के भाई द्वारा लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच कर रही है। मृतका के भाई आकाश ने अपनी शिकायत में मौहम्मद अकिल नामक युवक पर बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस 1 से 8 फरवरी के बीच युवती और आरोपी के बीच हुई कॉल और चैट की जांच कर रही है। खासतौर पर 8 फरवरी की रात हुई आखिरी बातचीत को जांच का अहम आधार माना जा रहा है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तीन साल तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद ऐसा क्या हुआ कि युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। भाई ने यह भी आरोप लगाया है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर आरोपी किसी अन्य युवती से निकाह करने की बात कर रहा था, जो संभवतः घटना की वजह हो सकती है।

वर्जन :

पुलिस युवती और उसके लिविंग पार्टनर के बीच हुई आखिरी दिनों में हुई मोबाइल के माध्यम से बात चीतों को लेकर जांच कर रही है। पुलिस अभी तक दोनों की कॉल डिटेल का डाटा जुटा रही है। ताकि मृतका के भाई द्वारा लगाए गए आरोप कितने सत्य हैं, इसका पता लगाया जा सके। सबूत प्राप्त होने और आरोपी के दोषी पाएं जाने पर गिरफ्तार किया जाएगा।(रविन्द्र कुमार-प्रभारी शहर थाना सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें