नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad : गणतंत्र दिवस से पहले मिनी सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल, 2 घंटे तक चला सुरक्षा जांच अभियान

शेयर करे :

गणतंत्र दिवस को मद्देनज़र रखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था के तहत सेक्टर-12 स्थित Mini Secretariat Complex में मॉक ड्रिल की गई। बम निरोधक दस्ता, पुलिस, दमकल विभाग, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने पुलिस बल के साथ पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की। यह अभियान सुबह ठीक 9 बजे शुरू हुआ। अभियान के दौरान पुलिस ने शुरुआत में ही पूरे Secretariat Complex को चारों ओर से सील कर दिया। जांच के दौरान मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के चलते सभी कर्मचारियों, उच्च अधिकारियों और निजी कार्य से आने वाले लोगों को मुख्य प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया। भवन में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और सभी को बाहर ही करीब 2 घंटे तक ठंड में खड़ा रहना पड़ा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि 26 जनवरी तक यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में भी लगातार जांच की जाएगी। पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें। Mini Secretariat Complex की तलाशी पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें