नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

निगम कमिश्नर ने मार्किट से उठाया कूड़ा,अन्य अधिकारी भी सफाई करते नजर आए

शेयर करे :

Faridabad : हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण व स्वच्छता की लहर देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारी, सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय लोग एकजुट होकर स्वच्छता कार्यों में जुट गए हैं। यह अभियान अब पूरे जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा स्वयं सैनिक कॉलोनी पहुंचे और स्थानीय निवासियों व मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने नालियों, सड़कों और बाजार क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाने का कार्य करते हुए श्रमदान किया और दुकानदारों एवं आमजन से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। निगम आयुक्त ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छता केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आस पास का वातावरण स्वच्छ रखे गंदगी ना फैलाए। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं का स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने पर धन्यवाद भी जताया। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सैनिक कॉलोनी के साथ- साथ आसपास की अन्य कॉलोनियों का भी निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि गली-मोहल्लों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर कई सामाजिक संस्थाएं भी सक्रिय रूप से जुड़ीं और स्थानीय युवाओं ने सफाई अभियान में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थाओं ने लोगों को पॉलिथिन का प्रयोग न करने, कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा गंदगी फैलाने से बचने का संदेश दिया। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाए जा रहे 11 साप्ताहिक हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को हम सब मिलकर जनआंदोलन का रूप देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए तो फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में स्वच्छता की एक नई मिसाल कायम होगी। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहरों में बढ़ रहे अतिक्रमण को भी न होने दे अतिक्रमण के खिलाफ भी लगातार लोगों को जागरुक करते रहे और निगम के नियमों को न मानने वालों पर कार्रवाई करें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें