नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: स्वामी विवेकानंद जयंती पर राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय NSS शिविर का आयोजन

शेयर करे :

राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16A फरीदाबाद में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले युवा दिवस पर महाविद्यालय की NSS इकाई द्वारा एक दिवसीय NSS शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें आपसी भाईचारे व युवा सोच को विकसित करने वाली विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इकाई द्वारा 2 किमी मीटर रन का भी आयोजन किया गया ।

प्राचार्य घनश्याम दास ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन व उनकी विचारधारा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी व शिक्षा से ही हर समस्या के समाधान का प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया ।

जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य छात्राओं तथा स्टाॅफ सदस्यों द्वारा एक साथ भोजन ग्रहण किया। इस सामुदायिक भोज ने शिक्षक -छात्राओं के बीच पारस्परिक सद्भाव, समानता व एकता की भावना को मजबूत किया । प्राचार्य ने कहा कि समाज के कोई भी व्यक्ति जन्म, धर्म व जाति से छोटा बड़ा नहीं होता । इंसान अपने कर्माें से ही छोटा बड़ा होता है । इसलिए हमेशा अच्छे कर्ममार्ग का चयन करें। NSS इकाई इंचार्ज डा. रचना सैनी ने महाविद्यालय में आयोजित होने वाली हर गतिविधि में एनएसएस की छात्राओं की सक्रिय भूमिका की सराहना की तथा इकाई द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें