पुलिस द्वारा 1 दिसंबर से ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन आरंभ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान 1 दिन में पुलिस ने 45 संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 8 मामले दर्ज कर 1 देसी कट्टा, 260 बोतल शराब, 4 किलो 958 ग्राम गांजा व 6.74 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10 दिसंबर को अवैध नशा बेचने के मामले में चंदन वासी अजय नगर, दरभंगा बिहार हाल बिलासपुर, गुंडगांव व शुभम वासी नानपुर खोखरा, सीतामंडी बिहार हाल बिलासपुर गुडगांव को 4.070 किलो ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में सामने आए कि बिहार से नशा लेकर आए थे। इसी प्रकार गौरव वासी गाव पनममोला जिला अल्मोड़ा हाल बदरपुर एक्सटेन्सन दिल्ली को 380 ग्राम गांजा सहित, एक महिला को 508 ग्राम गांजा सहित व विकास वासी पर्वतीय कॉलोनी को 6.74 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर संबंधित थानों में मामले दर्ज किये गये। अवैध हथियार के मामले में आरोपी रहीश वासी गाँव खल्लुका जिला पलवल हाल गाँव कुरेशीपुर को एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया हैं।