नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

श्री बागेश्र धाम सरकार की यात्रा के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा बंदोबस्त

शेयर करे :

श्री बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा 8 व 9 नवंबर को फरीदाबाद से निकलनी प्रस्तावित है, जिसके मध्य नजर फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त कर लिये गये हैं। पदयात्रा के संबंध में 2000 के करीब पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। राजेश दुग्गल, संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, पुलिस प्रबंधन के ओवर ऑल इंचार्ज हैं। जिनके द्वारा 7 नवंबर को ड्यूटी रिहर्सल का जायजा लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्री बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा 8 व 9 नवंबर को फरीदाबाद से निकलेगी, जिसके लिये फरीदाबाद पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध कर लिये गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2000 के करीब पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपराध शाखाओं की टीम को भी नियुक्त किया गया है, साथ ही सुरक्षा एजेंट भी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। फरीदाबाद पुलिस की सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर है तथा अराजक तत्वों पर निगरानी की जा रही है। 

उन्होंने आगे बताया कि यह यात्रा 8 नवंबर को मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर दशहरा ग्राउंड NIT फरीदाबाद में रात्रि ठहराव करेगी। 9 नवंबर को सुबह दशहरा ग्राउंड  से NIT से चलकर सीकरी के पास रात्रि ठहराव करेगी। 10 नवंबर को जिला पलवल के लिए प्रस्थान कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में लगी ड्युटियों के संबंध में सात नवंबर को फरीदाबाद पुलिस द्वारा रिहर्सल की गई, राजेश दुग्गल, संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद ने ड्युटियों का जायजा लिया तथा प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें, किसी भी प्रकार की भ्रमक व नकारात्मक सूचनाओं पर विश्वास ना करें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें