नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: सिंथेटिक रंगों से त्वचा को बचाना है जरूरी: डॉ. सोनाली गुप्ता

शेयर करे :

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने लगा है, लेकिन इस मस्ती के बीच आपकी सेहत पर भारी धातुओं का साया भी मंडरा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बाजार में मिलने वाले चमकीले सिंथेटिक रंग न केवल आपकी त्वचा की रंगत छीन सकते हैं, बल्कि आंखों की रोशनी के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।

केमिकल का ‘कॉकटेल’ है सिंथेटिक रंग:

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली गुप्ता बताती हैं कि रंगों को अधिक चमकदार और पक्का बनाने के लिए उनमें कॉपर, लेड, मर्करी और कैडमियम जैसे भारी तत्व मिलाए जाते हैं। डॉ. सोनाली के अनुसार, “ये रसायन त्वचा की प्राकृतिक नमी सोख लेते हैं, जिससे एलर्जी, लाल चकत्ते और जलन की समस्या आम हो जाती है। संवेदनशील या ड्राई स्किन वाले लोगों, विशेषकर अस्थमा के मरीजों को इससे अल्सर तक होने का खतरा रहता है।

बचाव के टिप्स:

होली खेलने से कम से कम 20 मिनट पहले चेहरे और पूरे शरीर पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं। त्वचा को रंगों के सीधे संपर्क से बचाने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। एलर्जी होने पर अक्सर लोग टूथपेस्ट या एंटीसेप्टिक लगा लेते हैं, जो नुकसानदेह हो सकता है। प्रभावित हिस्से को केवल साफ पानी से धोएं। आंखों को बचाने के लिए सनग्लासेस पहनें और रंग गिरने पर आंखों को बिल्कुल न मसलें।

विशेषज्ञ की सलाह:

डॉ. सोनाली ने कहा यदि रंग खेलने के बाद त्वचा पर ज्यादा खुजली, जलन या दाने उभरें, तो स्वयं डॉक्टर बनने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें। इस होली ‘हर्बल’ को चुनें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें