भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन गोयल ने कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 11B ब्लॉक में लगभग 11 लाख की अनुमानित लागत से निर्मित दो जल संचयन प्रणालियों के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर अमन गोयल ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य और घटते भूजल स्तर को देखते हुए वर्षा जल संचयन जैसी पहलें अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना वर्षा जल के संरक्षण, भूजल स्तर के संवर्धन तथा पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अमन गोयल ने कहा कि इन जल संचयन प्रणालियों से क्षेत्र के नागरिकों को दीर्घकालिक जल सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा और सतत विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। इस दौरान अमन गोयल ने कहा कि हमारी सरकार सर्वांगीण विकास की संरचनाओं के साथ बेहतर और जनहितकारी विकास कार्य निरंतर कर रही है। विकास केवल निर्माण तक सीमित नहीं बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार से जुड़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दी जाए।

इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
दैवेन्द्र भान प्रधान RWA सेक्टर 11B, मनोज सिन्ध महासचिव RWA सेक्टर 11 सी सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं गणमान्यजन केहर सिंह सैनी, जयवीर, दिनेश गोयल, एम खन्ना, ओपी गोयल, रोहित चुंग, नबीन मेहता, पी के गम्भीर, दीपक किंभर, एस एस अरोरा, विकास चौधरी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जल संरक्षण जैसे जनहितकारी विषय पर सरकार की पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में अमन गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार एवं संगठन जनहित और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।