नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फरीदाबाद में 5 दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल आयोजन

शेयर करे :

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत फरीदाबाद द्वारा 12 से 16 फरवरी 2026 तक 5 दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की भोजन एवं आवास व्यवस्था राजस्थान भवन सेक्टर 10 फरीदाबाद में की गई। मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय मुख्यधारा में जोड़ने, विभिन्न शैक्षणिक सत्रों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सहिष्णुता, भाईचारा एवं भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के साथ-साथ विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने अवसर प्रदान कराया जाना है।

जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान इन युवाओं को झरना मंदिर मोहब्ताबाद, सूरजकुंड, शहर के प्रसिद्ध मंदिरों, बढकल झील तथा ओम शान्ति केन्द्र एवम् सतयुग दर्शन ध्यान केन्द्र भुपानी का अवलोकन कराया। इसके साथ ही साथ विभिन्न शैक्षणिक सत्रों का आयोजन किया। जिनमें संदर्भ व्यक्ति के रूप में पधारे डा. एम पी सिंह, सेवानिवृत संयुक्त निदेशक मेरा युवा भारत एम पी शर्मा, एन एस एस प्रभारी डा. रचना सैनी, रेड कास सोसायटी से दर्शन भाटिया ने राष्ट निर्माण तथा चरित्र निमार्ण में युवाओं की भूमिका, विकसित भारत@ 2047 प्राथमिक चिकित्सा जैसे विषयों पर युवाओं को संबोधित किया।

विख्यात योगी एवं आर्यन वेदाचार्य राजेश भाटी ने इन युवाओं को योग सिखाया तथा योग एवं आयुर्वेद को जीवन में अपनाने की जरूरत के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान गुजरात एवं फरीदाबाद के युवाओं ने अपने-अपने प्रदेश की बोलचाल की भाषा, रहन-सहन एवं खानपान के तरीके, खेलकूद एवं संस्कृति के बारे में एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान किया। गुजरात के युवाओं ने गुजराती नृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत किये । कार्यक्रम के समापन पर गुजरात के प्रतिभागी बहुत ही भावुक हुए। सभी ने कार्यक्रम की तथा खाने पीने एवं रहन सहन की व्यवस्था की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन समारोह में मेरा युवा भारत हरियाणा की राज्य निदेशक पूनम शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये तथा फीडबैक लिया। इस पूरे 5 दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत फरीदाबाद के स्वयं सेवक कमशः देवानंद, कृपण, संजना, वंदना, हिमांशु, दीपक कुमार शर्मा, राहुल, विपिन आदि ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन मेरा युवा भारत फरीदाबाद के लेखाकार राजेन्द्र कुमार शर्मा ने किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें