नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Faridabad: सूरजकुंड मेले के नौवें दिन की शुरुआत शोक और श्रद्धांजलि के साथ

शेयर करे :

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के नौवें दिन की शुरुआत रविवार को शोक और श्रद्धांजलि के माहौल में हुई। सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के दौरान लोगों की जान बचाते हुए शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की आत्मिक शांति के लिए रविवार को बड़ी चौपाल पर हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों सहित पर्यटकों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा पर्यटन एवं विरासत मंत्री डा. अरविंद शर्मा, एमडी हरियाणा पर्यटन निगम डा. पार्थ गुप्ता, उपायुक्त फरीदाबाद आयुष सिन्हा सहित हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों और अन्य अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई हैं। हरियाणा सरकार ने घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें